फर्रुखाबाद में मौनी अमावस्या पर हजारों भक्तों ने लगाई डुबकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में मौनी अमावस्या पर हजारों की संख्या में गंगा श्रद्धालुओं ने विभिन्न गंगा घाटों पर पुण्य की डुबकी लगा कर मंदिरों में पूजा अर्चना व दान किया। जिले के प्रमुख गंगा पांचालघाट तट पर जहां मेला श्री रामनगरिया माघ माह तक लगा हुआ है। मंगलवार तड़के से ही यहां …

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में मौनी अमावस्या पर हजारों की संख्या में गंगा श्रद्धालुओं ने विभिन्न गंगा घाटों पर पुण्य की डुबकी लगा कर मंदिरों में पूजा अर्चना व दान किया। जिले के प्रमुख गंगा पांचालघाट तट पर जहां मेला श्री रामनगरिया माघ माह तक लगा हुआ है। मंगलवार तड़के से ही यहां कल्पवास कर रहे हजारों की संख्या में स्त्री-पुरूष व बच्चों ने मौनी अमावस्या पर पुण्य की डुबकी गंगा में लगाकर स्नान किया और समीपवर्ती मंदिरों में पूजा अर्चना की।

घने कोहरे के बाद भी गंगा श्रद्धालु हर-हर गंगे का जयघोष करते हुये मैनपुरी, शाहजहांपुर, बदायूं, हरदोई आदि जिलों से मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने आये श्रद्धालुओं ने प्रातः से लेकर देर शाम तक गंगा स्नान किया। इसके साथ ही जिले के ढाईघाट, श्रृगीरामपुर घाट, किलाघाट, रानीघाट आदि गंगाघाटों पर भी लोगों ने पुण्य आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के दौरान पुलिस की तिराहा-चौराहा प्रमुख गंगा घाटों पर पैनी नजर के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

यह भी पढ़ें:-Budget 2022: खेल बजट में 305 करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा, खेलो इंडिया और राष्ट्रीय युवा योजनाओं पर जोर

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने गंगा श्रद्धालुओं के गंगा घाटों तक सुगमता से पहुंचने के लिये सभी मार्गों से आने वाले बड़े वाहनों को 2-3 कि0मी0 पहले से ही मार्ग परिवर्तित करने की व्यवस्थाएं की। जिससे शांतिपूर्ण ढंग से देर शाम तक मौनी अमावस्या गंगा स्नान चला।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: एक महीने से ठप है ट्रांसफार्मर, बिजली कटौती से परेशान 20 हजार से अधिक की आबादी

संबंधित समाचार