हरदोई: मां ने नवजात को किया गोबर में दफन, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
हरदोई। एक बार फिर ममता शर्मसार हो गई। मां ने अपने जिगर के टुकड़े नवजात बच्चे को गोबर के ढेर में दफन कर दिया और फरार हो गई। दिल दहला देने वाले इस मामले की हर तरफ थू-थू हो रही है। नवजात का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज दरअसल जिले के बेहटा गोकुल थाने …
हरदोई। एक बार फिर ममता शर्मसार हो गई। मां ने अपने जिगर के टुकड़े नवजात बच्चे को गोबर के ढेर में दफन कर दिया और फरार हो गई। दिल दहला देने वाले इस मामले की हर तरफ थू-थू हो रही है।
नवजात का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
दरअसल जिले के बेहटा गोकुल थाने के मवैया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव वालों ने गोबर में एक मासूम को दबा देखा। इसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। आननफानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद चाइल्ड लाइन टीम से संपर्क साधा गया। चाइल्ड लाइन ने गोबर में दफन मिले मासूम को पहले बाहर निकलवाया फिर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
नवजात का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि नवजात का इलाज चल रहा है। बच्चा अब खतरे से बाहर है। फिलहाल इस मामले की हर ओर चर्चा हो रही है और उस मां की लोग लानत मलानत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें; नैनीताल: सोए हुए बच्चे को ले गया बंदर, छानबीन हुई तो बाल्टी में मिला शव
