बरेली: मौसम ने थामी रफ्तार, एक दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मौसम की वजह से ट्रेनों की चाल सुस्त हो गई है। जंक्शन पर हर रोज ट्रेनें कई-कई घंटे लेट पहुंच रही हैं। मंगलवार को भी कोलकाता एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस अवध असम एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेने जंक्शन पर कई-कई घंटे लेट पहुंचीं। 12230 लखनऊ मेल 1 घंटा 4 …

बरेली, अमृत विचार। मौसम की वजह से ट्रेनों की चाल सुस्त हो गई है। जंक्शन पर हर रोज ट्रेनें कई-कई घंटे लेट पहुंच रही हैं। मंगलवार को भी कोलकाता एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस अवध असम एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेने जंक्शन पर कई-कई घंटे लेट पहुंचीं।

12230 लखनऊ मेल 1 घंटा 4 मिनट की देरी से 3 बजकर 38 मिनट पर, 14208 पदमावत एक्सप्रेस 49 मिनट की देरी से 1 बजकर 42 मिनट पर, 12430 नई दिल्ली लखनऊ एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटा 6 मिनट की देरी से 04 बजकर 37 मिनट पर, 15910 अवध असम एक्सप्रेस 1 घंटा 32 मिनट की देरी से 14 बजकर 03 मिनट पर, 13010 दून एक्सप्रेस 1 घंटा 47 मिनट की देरी से 5 बजकर 31 मिनट पर, 12232 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस 3 घंटा 58 मिनट की देरी से 8 बजकर 20 मिनट पर, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस 1 घंटा 13 मिनट की देरी से 13 बजकर 04 मिनट पर, 12318 अकाल तख्त एक्सप्रेस 1 घंटा 38 मिनट की देरी से 17 बजकर 56 मिनट पर,

13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 3 घंटा 41 मिनट की देरी से 9 बजकर 11 मिनट पर, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल 3 घंटा 13 मिनट की देरी से 9 बजकर 34 मिनट पर, 13151 कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 घंटा 26 मिनट की देरी से 18 बजकर 23 मिनट पर, 14313 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बरेली एक्सप्रेस 1 घंटा 21 मिनट की देरी से 16 बजकर 41 मिनट पर, 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस 1 घंटा 17 मिनट की देरी से 2 बजकर 34 मिनट पर बरेली जंक्शन पहुंची।

संबंधित समाचार