बरेली: स्कूल कर्मी ने बच्चों से कहे अपशब्द, अभिभावक से की मारपीट
बरेली, अमृत विचार। घर के बाहर खेल रहे बच्चों से निजी स्कूल के कर्मचारी ने बच्चों से अपशब्द कह पिटाई लगा दी। परिजनों के विरोध पर स्कूल कर्मचारी और उसके बेटों ने उनके साथ भी मारपीट की। स्थानीय लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। बारादरी पुलिस ने स्कूल …
बरेली, अमृत विचार। घर के बाहर खेल रहे बच्चों से निजी स्कूल के कर्मचारी ने बच्चों से अपशब्द कह पिटाई लगा दी। परिजनों के विरोध पर स्कूल कर्मचारी और उसके बेटों ने उनके साथ भी मारपीट की। स्थानीय लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। बारादरी पुलिस ने स्कूल कर्मचारी व उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी वीरेंद्र दर्जी हैं। 24 जनवरी की देर शाम करीब 8:30 बजे उनके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। उसी समय उनके सामने के घर में रहने वाला एक स्कूल कर्मी निकलकर आया। उसने बच्चों को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। फिर बच्चों की पिटाई भी लगा दी। बच्चों के शोर पर जब वह बाहर निकलकर आए तो उन्होंने बच्चों को पीटने की वजह पूछी। इससे नाराज कर्मचारी ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। वीरेंद्र की आवाज सुनकर उनकी पत्नी भी बाहर पहुंच गईं।
विवाद बढ़ने पर पप्पू के बेटे दो बेटे भी आ गए। उनसे व पत्नी से मारपीट करने लगे। लोगों की भीड़ जमा होती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। वीरेंद्र की तहरीर पर स्कूल कर्मचारी व उनके दोनों बेटों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। वीरेंद्र ने बताया कि इसके बाद आरोपी पक्ष उन पर एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकियां देने लगे। जिसके बाद उन्हें मजबूरन समझौता कर केस वापस ले लिया।
