नोएडा में सेवानिवृत्त आईपीएस के तहखाने से मिला साढ़े तीन करोड़ नगद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर आयकर विभाग ने कालेधन को लेकर बड़ी छापेमारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आयकर विभाग ने नोएडा के सेक्टर-50 में उत्तर प्रदेश पुलिस से डीजी पद से सेवानिवृत्त हुए आईपीएस ऑफीसर राम नारायण सिंह के घर के बेसमेंट में तहखानानुमा एक विशालकाय लॉकर से लगभग 3.5 …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर आयकर विभाग ने कालेधन को लेकर बड़ी छापेमारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आयकर विभाग ने नोएडा के सेक्टर-50 में उत्तर प्रदेश पुलिस से डीजी पद से सेवानिवृत्त हुए आईपीएस ऑफीसर राम नारायण सिंह के घर के बेसमेंट में तहखानानुमा एक विशालकाय लॉकर से लगभग 3.5 करोड़ रुपये नगद बरामद किये हैं।

नगद के संबंध में कोई पुख्ता कागजात नहीं प्रस्तुत किये जाने के कारण आयकर विभाग ने इस नगद को जब्त कर लिया है। हालांकि मौके पर दर्जनों अन्य लॉकर भी बरामद हुए हैं, जिसके कारण आईटी की छापेमारी जारी है।

प्राइवेट लॉकर का बिजनेस चला रहे थे रिटायर्ड आईपीएस साहब

मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग को गत 30 जनवरी को नोएडा व आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में हुई छापेमारियों के दौरान एक ही तरह के विशेष लॉकर बरामद हुए थे। पूछताछ में पता चला कि नोएडा सेक्टर-50 निवासी सेवानिवृत्त आईपीएस राम नारायण सिंह द्वारा ‘मानसम’ कंपनी के नाम से इन लॉकर का निर्माण कर किराये पर बिक्री की जा रही है।

बीते सोमवार रात ही पुलिस व आईटी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर राम नारायण सिंह के घर से कई लॉकर बरामद किये। मंगलवार को जब कुछ लॉकर को खोला गया तो उसमें 3.5 करोड़ रुपये नगद बरामद किये। बकाया सभी लॉकर को सीज कर जब्त कर लिया गया है।

अब तक 650 से अधिक लॉकर बांटे, खरीदारों को सम्मन जारी करेगा आईटी

छापेमारी के दौरान पूछताछ में पता चला है कि मानसम कंपनी की ओर से अबतक करीब 650 लॉकर किराये पर बेचे गये हैं। सिर्फ नोएडा सेक्टर-50 में ही लगभग 50 लॉकर किराये पर दिये गये हैं। फिलहाल आयकर विभाग सभी का नाम-पता आदि लेकर किराये पर लॉकर लेने वालों को सम्मन भेजने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: जहरीली शराब कांड के छह आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दी यह अहम जानकारी…

संबंधित समाचार