बरेली: कोरोना वैक्सीन लगवाई तो शुरू हो गई उल्टियां, अगले दिन किशोरी की मौत!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत का मामला सामने आया है। मृतिका की मां का आरोप है कि वैक्सीन लगवाने के बाद उसकी तबियत बिगड़ी और उसे उल्टियां आना शुरू हो गई। अगले दिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत का मामला सामने आया है। मृतिका की मां का आरोप है कि वैक्सीन लगवाने के बाद उसकी तबियत बिगड़ी और उसे उल्टियां आना शुरू हो गई। अगले दिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की स्पष्ट वजह पता लगेगी।

मां बोली- मैं मना करती रही, मगर नहीं मानी
दरअसल, फरीदपुर के फर्रकपुर मोहल्ले के रहने वाली शारदा ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी भारती सोमवार को वैक्सीन लगवाने के लिए गई। उसके जाने से पहले उन्होंने उसको बहुत मना किया। मगर वह नहीं मानी। बोली सभी लगवाने जा रहे है। इसलिए अब वह भी वैक्सीन लगवाएगी। मना करने के बाद भी वह वैक्सीन लगवाने चली गई।

जब वह लौटकर आई तो उसकी तबियत बिगड़ने लगी। उसे उल्टियां शुरू हो गई। इससे पहले वैक्सीन लगाने वालों ने कहा था कि अगर तबियत खराब हो तो मेडिकल से वैक्सीन लगी है बोलकर दवा ले लें। इसके बाद मां ने उसे मेडिकल से दवा खरीदकर खिलाई। मगर उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ।

दवा खिलाने के बाद भी आती रही उल्टियां
भारती की मां शारदा ने बताया कि दवा खिलाने के बाद भी उसकी तबियत में सुधार नहीं लगा। मंगलवार को उसे और ज्यादा उल्टियां आई। घबराई मां शाम को उसे सीएचसी पर लेकर भागी। मगर वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिता है जेल में, सबसे बड़ी बेटी थी भारती
भारती के पिता के एक मर्डर के केस में जेल में बंद है। उसकी मां शारदा ने बताया कि उनके पांच बच्चे है। भारती सबसे बड़ी बेटी थी। बाकी सभी बच्चे उससे छोटे है। घर को चलाने के लिए उन्होंने अपने सभी बच्चों को काम पर लगा दिया है। जिससे घर का गुजारा हो सके। मगर उन्हें क्या पता था कि वैक्सीन लगवाने के बाद उनकी बेटी नहीं बचेगी। हालांकि इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

मोहल्ले के लोग बोले- पहले से बीमार रहती थी भारती
उधर, पुलिस की शुरूआती पूछताछ में सामने आया है कि भारती पहले से बीमार रहती थी। मगर इस बारे में उसकी मां शारदा का कहना है कि वह बीमार रहती थी। मगर जब वैक्सीन लगवाने गई तो उसकी तबियत एकदम ठीक थी। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह सामने आएगी।

‘फर्रकपुर मोहल्ले में ही वैक्सीन लगवाई जा रही थी। उसी कैंप में भारती ने सोमवार को वैक्सीन लगवाई थी। जब उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो वह मृत थी। मुझे नहीं लगता कि वैक्सीन की वजह से उसकी मौत हुई है।’
-डॉ. बासित अली, प्रभारी, सीएचसी फरीदपुर

ये भी पढ़े-

बरेली: बोलेरो से अगम मौर्या की प्रचार सामग्री बरामद, पुलिस ने जब्त की कार

संबंधित समाचार