रायबरेलीः शौचालय के गड्ढे में गिरने से तीन साल के मासूम की मौत
रायबरेली। हरचंदपुर में बुधवार को नवनिर्मित शौचालय के गड्ढे में गिरने से तीन साल के मासूम बालक की मौत हो गई। मामला मझगवां हरदोई गांव का है जहां पर ओम प्रकाश ने घर के दरवाजे पर नवनिर्मित शौचालय का गड्ढा बनवाया था। गड्ढे में पानी भरा था और चेंबर का हिस्सा खुला हुआ था। सुबह …
रायबरेली। हरचंदपुर में बुधवार को नवनिर्मित शौचालय के गड्ढे में गिरने से तीन साल के मासूम बालक की मौत हो गई। मामला मझगवां हरदोई गांव का है जहां पर ओम प्रकाश ने घर के दरवाजे पर नवनिर्मित शौचालय का गड्ढा बनवाया था। गड्ढे में पानी भरा था और चेंबर का हिस्सा खुला हुआ था। सुबह उनका पांच साल का बच्चा रूद्र खेलते-खेलते गड्ढे में गिर गया। काफी देर तक बच्चा नहीं दिखाई पड़ा तो घरवाले इधर-उधर देखने लगे।
गड्ढे में डूबा पड़ा मिला मासूम रुद्र
इस दौरान उनकी निगाह गड्ढे के चेंबर में पड़ी तो मासूम रुद्र पानी में डूबा पड़ा था। आनन-फानन में आसपास के लोगों की मदद से उसे निकाला गया। घर के निकट रहने वाले राजेंद्र सिंह ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन वहां मौजूद चिकित्सक डॉक्टर शिवानंद यादव ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पहले मंगलवार की रात बच्चे की परदादी की मौत हो गई थी। वह गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में कई वर्षों से रह रही थी। इसकी जानकारी के बाद रूद्र के पिता ओम प्रकाश वहां चले गए थे। घर में बच्चे की मां एवं परिवार के कुछ अन्य सदस्य मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:अयोध्या: गोसाईगंज में हिंसक रुख अख्तियार कर रहा चुनाव, सपा-भाजपा समर्थकों में टकराव, गाड़ियों के तोड़े शीशे
