संभल : शराब पीने से एक की मौत, बिक्री बंद कराने को हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। हयातनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति की जहरीली शराब पीने से मौत होने का मामला सामने आया है। लोगों ने मोहल्ले में शराब की बिक्री बंद कराने की मांग कर हंगामा किया। हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर निवासी 38 वर्षीय दिनेश पुत्र छोटे लाल राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार को दिनेश …

संभल, अमृत विचार। हयातनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति की जहरीली शराब पीने से मौत होने का मामला सामने आया है। लोगों ने मोहल्ले में शराब की बिक्री बंद कराने की मांग कर हंगामा किया।

हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर निवासी 38 वर्षीय दिनेश पुत्र छोटे लाल राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार को दिनेश ने मोहल्ले में एक व्यक्ति की दुकान से शराब खरीदकर पी। उसके बाद वह घर पहुंचा। घर पहुंचकर वह सो गया। बुधवार सुबह जब वह सोकर नहीं उठा तो परिजनों ने आवाज दी, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाया।

वह हिलाने पर भी नहीं उठा। उसकी रात में किसी समय मौत हो थी चुकी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से दिनेश की मौत हुई है, जिससे मृतक के परिजनों और मोहल्ले के कुछ लोगों ने शराब की बिक्री पर रोक की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने पर किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को शांत किया। वहीं लोगों ने पुलिस के सामने मोहल्ले में दोनों जगहों पर बिक रही शराब पर पाबंदी लगाने को कहा, जिससे मोहल्ले में शराब की बिक्री न हो सके। विरोध करने वाले लोगों को पुलिस ने आश्वासन दिया कि मोहल्ले में शराब की बिक्री नहीं की जाएगी।

संबंधित समाचार