अयोध्या: पद्मश्री शरीफ चचा पहुंचे केजीएमयू, रीढ़ की हड्डी में है फ्रैक्चर
अयोध्या। लावारिस लाशों के लिए मसीहा के रूप में पहचाने जाने वाले पद्मश्री मो. शरीफ चचा के स्वास्थ्य में लाभ न मिलने के बाद उन्हें बुधवार को केजीएमयू लखनऊ ले जाया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय से फ़ोन आने के बाद मेडिकल कॉलेज में चचा को फौरन चिकित्सकों ने देखा। उम्र अधिक होने से चचा का नहीं …
अयोध्या। लावारिस लाशों के लिए मसीहा के रूप में पहचाने जाने वाले पद्मश्री मो. शरीफ चचा के स्वास्थ्य में लाभ न मिलने के बाद उन्हें बुधवार को केजीएमयू लखनऊ ले जाया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय से फ़ोन आने के बाद मेडिकल कॉलेज में चचा को फौरन चिकित्सकों ने देखा।
उम्र अधिक होने से चचा का नहीं किया जा सकता ऑपरेशन
इस दौरान चिकित्सकों ने कहा कि चचा की उम्र अधिक है इसलिए उनका आपरेशन नहीं किया जा सकता। दो महीने के लिए बेड रेस्ट की सलाह दी है और यह भी कहा है कि इन्हें दो-दो घंटे पर दाएं और बाएं करवट दिलाया जाए।
डॉक्टर ने बेड रेस्ट की दी सलाह
85 वर्षीय चचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर था। पुत्र मोहम्मद सगीर ने बताया कि अयोध्या में आराम न मिलने के बाद उन्हें मेडिकल कालेज ले जाया गया। सीएमओ डॉ. अजय राजा ने एम्बुलेंस से लखनऊ पहुँचवाया।
वहां रजिस्ट्रार रमेश कुमार ने चचा को न्यूरो के एचओडी डॉ ओझा को दिखाया। उन्होंने कहा कि उम्र अधिक होने की वजह से अब आपरेशन नहीं किया जा सकता। एक हड्डी में फ्रैक्चर है। टेप बांध रहा हूं फिलहाल बेड रेस्ट ही करें। दवाओं से ठीक होने की संभावना है। सगीर ने बताया कि अब्बू की हार्ट की भी दवाएं चल रही हैं। हम लोग अयोध्या लौट आये हैं।
अज्ञात लाशों का अंतिम संस्कार करते हैं शरीफ चचा
गौरतलब है कि चचा की दो हफ्ते पहले तबीयत बिगड़ गई थी। आनन-फानन में उन्हें रिकाबगंज स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया था। चेकअप के बाद चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ स्थित लोहिया हॉस्पिटल य मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी थी।
अमृत विचार ने इस बाबत एसडीएम राम कुमार शुक्ला को सूचना दी तो वह फौरन मो. शरीफ का हाल जानने उनके घर पहुंच गए थे और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। तीन महीने पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्श्री का तमगा पाने वाले खिड़की अली बेग निवासी मो. शरीफ को जिले में लोग चचा कहकर बुलाते हैं। वह अज्ञात लाशों का उसके धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार कराते हैं।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अब होगा स्टार वॉर, कांग्रेस, भाजपा, बसपा, एलजेएसपी समेत 11 दलों ने जारी की सूची
