बरेली: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दो दिन बारिश की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली,अमृत विचार। फरवरी के शुरुआती दो दिन हल्की धूप निकलने से लोगों को राहत मिली लेकिन 3 व 4 फरवरी को मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जतायी है। बुधवार को कुछ देर धूप निकलने के बाद दिन भर मौसम ठंडा रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस साल देर से सर्दी शुरु होने के चलते …

 बरेली,अमृत विचार। फरवरी के शुरुआती दो दिन हल्की धूप निकलने से लोगों को राहत मिली लेकिन 3 व 4 फरवरी को मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जतायी है। बुधवार को कुछ देर धूप निकलने के बाद दिन भर मौसम ठंडा रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस साल देर से सर्दी शुरु होने के चलते आमजन को वसंत पंचमी तक सर्दी कपकपा सकती है। 6 फरवरी से मौसम साफ होने की उम्मीद है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश ज्यादा हुई तो गेहूं समेत अन्य रबी की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

मौसम विभाग की बेवसाइट के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान माइनस छह डिग्री गिरावट के साथ ही 16.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री की गिरावट के साथ ही 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि 3 फरवरी की मध्य रात्रि से ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को हल्की व शुक्रवार को तेज बारिश की आशंका जताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि भूमध्य सागर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिरने के अलावा बारिश होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम से कम तीन दिन रहेगा। उसके बाद आसमान साफ होगा। तभी सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है।

जनिए कैसा रहेगा आने वाले दिनों मौसम
फरवरी न्यूनतम अधिकतम पूर्वानूमान
3 10.0 19.0 सुबह बादल छाएं रहेंगे, दोपहर बाद बारिश की आशंका
4 10.0 18.0 बादल छाए जाने के साथ ही बारिश की आशंका
5 11.0 15.0 कोहरा व धुंध, सामान्यत: मौसम साफ रहने की उम्मीद
6 8.0 16.0 कोहरा व धुंध, सामान्यत: मौसम साफ रहने की उम्मीद
7 8.0 18.0 कोहरा व धुंध
8 8.0 19.0 कोहरा व धुंध
(नोट: ये सभी मौसम विभाग की बेवसाइट की ओर से जारी पूर्वानुमान है। तापमान डिग्री सेल्सियस में)

ये भी पढ़ें-

बरेली: जनवरी में मिले 5999 कोरोना संक्रमित

संबंधित समाचार