गौतम बुद्ध नगर: विद्यालय प्रबंधकों ने किया प्रदर्शन, उठाई स्कूल खोलने की मांग…
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर बुधवार को जिले में स्कूल खोलने की मांग को लेकर स्कूल प्रबंधकों ने प्रदर्शन किया। पब्लिक स्कूल वेलफेयर समिति के तत्वावधान में प्रबंधकों ने नारेबाजी की। सभी ने अपनी मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। पब्लिक स्कूल वेलफेयर सीमिति के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी …
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर बुधवार को जिले में स्कूल खोलने की मांग को लेकर स्कूल प्रबंधकों ने प्रदर्शन किया। पब्लिक स्कूल वेलफेयर समिति के तत्वावधान में प्रबंधकों ने नारेबाजी की। सभी ने अपनी मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा।
पब्लिक स्कूल वेलफेयर सीमिति के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि देश में सब कुछ खुला हुआ है लेकिन स्कूलों में तले लटके हैं। ऑनलाइन क्लास से बच्चों को काफी दिक्कत होती है। करीब 250 से ज्यादा स्कूलों के प्रबंधकों ने आज हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया।
पढ़ें- बरेली: सुबह-सुबह हुई बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई ठंड, अगले दो दिनों तक रहेगी गलन
