भाजपा सरकार ने सुधारी उत्तर प्रदेश की छवि: मुख्यमंत्री योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) समेत अन्य विपक्षी दलों पर उत्तर प्रदेश को बदहाल स्थिति में पहुंचाने का आरोप लगाते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले पांच सालों में उनकी सरकार ने न सिर्फ भ्रष्टाचार और अपराधी माफियाओं पर नकेल कसी बल्कि गंभीर प्रयासों की बदौलत प्रदेश की छवि में सुधार कर उसे देश …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) समेत अन्य विपक्षी दलों पर उत्तर प्रदेश को बदहाल स्थिति में पहुंचाने का आरोप लगाते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले पांच सालों में उनकी सरकार ने न सिर्फ भ्रष्टाचार और अपराधी माफियाओं पर नकेल कसी बल्कि गंभीर प्रयासों की बदौलत प्रदेश की छवि में सुधार कर उसे देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया।

मुख्यमंत्री योगी ने गुरूवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि पिछले 70 वर्ष में उत्तर प्रदेश में जो नहीं हो पाया,उसे भाजपा सरकार ने पांच वर्ष में करके दिखाया है। पांच साल में भाजपा सरकार ने मील के कुछ पत्थर गढ़े हैं। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था पांचवे छठे स्थान पर थी जबकि आज यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

आज प्रदेश में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 94 हजार तक पहुंच चुकी है। पांच साल पहले उत्तर प्रदेश का बजट दो लाख लाख करोड़ रूपये था जो आज छह लाख करोड़ रूपये है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी प्रदेश ने लंबी छलांग लगायी है और देश में 14वें स्थान से निकल कर आज दूसरी पायदान पर आ चुका है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की पांच साल की सफल यात्रा सन्तुष्ट होने वाली नहीं होनी चाहिए। हमे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नम्बर एक बनाना है। सरकार ने इसके लिये एक रोडमैप तैयार किया है। इसके लिये कानून व्यवस्था को दुरूस्त करना होगा। भाजपा सरकार ने जो माफिया और पेशेवर अपराधी खतरा थे, उन पर नकेल कसी। बसपा की सरकार में 364 दंगे हुये जबकि सपा की सरकार में बड़े बड़े दंगे 700 के करीब हुए मगर भाजपा सरकार के कार्यकाल में 2017 से अब तक दंगा और कोई आतंकी घटना नहीं हुयी।

यह भी पढ़ें:-भारत-चीन सीमा विवाद: सेना प्रमुख बोले- हम अपने बलों के पुनर्गठन, पुनर्संतुलन पर कर रहे हैं ध्यान केन्द्रित

संबंधित समाचार