मुरादाबाद : महिला पर धारदार हथियार से हमला, बचाव में आए परिजनों के साथ भी की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पहले मेड़ के विवाद में पड़ोसियों ने महिला को पीट दिया। महिला ने जब पुलिस से शिकायत की तो मारपीट करने वालों ने घर पर हमला बोल दिया। मारपीट करने के साथ ही धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। बचाव में आए परिजनों के साथ भी मारपीट की शोर-शराबा होने पर मौके …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पहले मेड़ के विवाद में पड़ोसियों ने महिला को पीट दिया। महिला ने जब पुलिस से शिकायत की तो मारपीट करने वालों ने घर पर हमला बोल दिया। मारपीट करने के साथ ही धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। बचाव में आए परिजनों के साथ भी मारपीट की शोर-शराबा होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया। पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।

बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर निवासी शबनम ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उसका कहना था कि भैंस बांधने को लेकर उसका पड़ोसियों से विवाद हो गया था। जिस कारण करीब एक सप्ताह पहले पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट की। शबनम के अनुसार उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से की तो मारपीट करने वाले भड़क गए।

आरोप है कि इसके बाद उन्होंने घर में घुसकर हमला कर दिया। मारपीट करने के साथ ही धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया। शबनम के अनुसार उसने दोबारा पुलिस से शिकायत की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। एसएसपी ने बिलारी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें : डिलारी क्षेत्र में जंगली जानवर ने मचाया उत्पात, दहशत

संबंधित समाचार