IPL 2022 : सौरव गांगुली ने बताया, मुंबई-पुणे में खेले जाएंगे आईपीएल के सभी मैच
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए होस्ट शहरों के नाम का खुलासा कर दिया है। सौरव गांगुली ने कहा कि मुंबई और पुणे में आईपीएल के लीग राउंड के मुकाबले खेले जाने की उम्मीद है। गांगुली के मुताबिक प्लेऑफ और फाइनल …
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए होस्ट शहरों के नाम का खुलासा कर दिया है। सौरव गांगुली ने कहा कि मुंबई और पुणे में आईपीएल के लीग राउंड के मुकाबले खेले जाने की उम्मीद है। गांगुली के मुताबिक प्लेऑफ और फाइनल का वेन्यू बाद में डिसाइड किया जाएगा।

मीडिया प्लेटफॉर्म से बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, ‘इंडियन प्रीमियर लीग भारत में ही खेला जाएगा, जब तक कोविड-19 से कोई खास परेशानी खड़ी नहीं होती है। जहां तक मैदानों की बात है तो हम इसे महाराष्ट्र में ही मुंबई और पुणे में लीग मुकाबले करवाने पर विचार कर रहे हैं और नॉकआउट मुकाबलों के लिए हम कुछ दिनों में फैसला कर सकते हैं। साथ ही गांगुली ने इस साल रेगुलर आईपीएल के बीच में महिला टी-20 चैलेंज (महिला IPL) कराने की बात भी कही है। महिला आईपीएल के मुकाबले मई में खेले जाएंगे।

बीसीसीआई ने अभी तक आधिकारिक तौर पर आईपीएल 2022 की शुरुआत की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन बोर्ड सचिव जय शाह ने संकेत दिया था कि टूर्नामेंट मार्च के अंत में शुरू होने की संभावना है। यह आईपीएल दो नई फ्रेंचाइजी – लखनऊ सुपर जायंट्स और अहमदाबाद टीम – के प्रवेश को भी चिह्नित करेगा, जिससे टीमों की संख्या 10 हो जाएगी।

सभी फ्रेंचाइजी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होने वाली दो दिवसीय मेगा नीलामी में सही खिलाड़ियों को चुनकर एक मजबूत टीम बनाने की कोशिश करेंगी। नीलामी में कुल 590 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। सभी टीमों की नजरें रविचंद्रन अश्विन, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, युजवेंद्र चहल, डेविड वार्नर, क्विंटन डी कॉक, पैट कमिंस, फाफ डु प्लेसिस, जोफ्रा आर्चर जैसे बड़े नामों पर।

ये भी पढ़ें : यादों के झरोखे से…आज ही के दिन टीम इंडिया ने चौथी बार जीता था अंडर-19 विश्व कप का खिताब
