यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी ने बुलंदशहर में डोर टू डोर किया प्रचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर आज गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा, भाजपा व कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमवड़ा लगा हुआ है। एक तरफ जहां भाजपा नेता व गृहमंत्री अमित शाह बुलंदशहर के अनुपशहर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका …

बुलंदशहर। यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर आज गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा, भाजपा व कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमवड़ा लगा हुआ है। एक तरफ जहां भाजपा नेता व गृहमंत्री अमित शाह बुलंदशहर के अनुपशहर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने सिकंदराबाद क्षेत्र में डोर टू डोर प्रचार किया।

इस दौरान प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस यूपी में लड़ रही है, संघर्ष कर रही है। उसने जनता के सभी मुद्दे उठाए हैं। यूपी में किसी भी समस्या को लेकर कांग्रेस सबसे पहले आयी है। कांग्रेस के पास यूपी में चुनाव लड़ते समय क्या मुद्दे हैं इस सवाल पर जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा बुंदेलखंड में सबसे ज़्यादा पलायन होता है। आप लोगों को प्रदेश में ही रोजगार नहीं दे पाये हैं।

प्रियंका ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान जब लोग दिल्ली मुंबई से पैदल नंगे पांव 500-600 पैदल चले तब यह लोग कहां थे। प्रियंका ने सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका इस समय बीजेपी नीत यूपी और केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022 : अमित शाह ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- जो अपने पिता और चाचा की नहीं सुनता वह जयंत की क्या सुनेगा…

 

संबंधित समाचार