मुरादाबाद : धमका कर महिला का अपहरण कर ले गए ग्रामीण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में कुछ ग्रामीण एक महिला को धमकाते हुए अपहरण करके अपने साथ ले गए। अपने साथ घर में रखी नकदी व जेवर भी ले गए। पति जब घर आया तो पत्नी के अपहरण की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में भी तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं कर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में कुछ ग्रामीण एक महिला को धमकाते हुए अपहरण करके अपने साथ ले गए। अपने साथ घर में रखी नकदी व जेवर भी ले गए। पति जब घर आया तो पत्नी के अपहरण की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में भी तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

मझोला थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक उत्तमपुर निवासी भोपाल ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। भोपाल का कहना था कि 29 जनवरी को गांव के कुछ लोग उसकी गैर मौजूदगी में घर पहुंचे। आरोप है कि वह उसकी पत्नी को धमकाकर अपने साथ ले गए।

अपने साथ घर में रखे 35 हजार रुपए नकद व सोने-चांदी के जेवर भी ले गए। शाम को जब घर आया तो पत्नी मौजूद नहीं थी। बच्चों और पड़ोसियों से पूछताछ करने पर मामले की जानकारी हुई। इसके बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने मझोला थाने भी गया लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है।

संबंधित समाचार