बाराबंकी: दिवंगत राजा राजीव कुमार सिंह के बेटे को मिला राजा भैया का आशीर्वाद, कही यह बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया गुरुवार को राजा राजीव कुमार सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके हड़हा स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय राजीव कुमार सिंह के बेटे रितेश कुमार सिंह उर्फ रिंकू को सलाह दी कि वे अपने पिता की ही तरह राजनीति में स्थान बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा …

बाराबंकी। पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया गुरुवार को राजा राजीव कुमार सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके हड़हा स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय राजीव कुमार सिंह के बेटे रितेश कुमार सिंह उर्फ रिंकू को सलाह दी कि वे अपने पिता की ही तरह राजनीति में स्थान बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने अपने दम पर अपना मुकाम हासिल किया वही रास्ता अपनाना होगा। राजा भैया ने रिंकू को हर संभव राजनीतिक और सामाजिक सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

राजा भैया की सलाह पर निर्दल चुनाव लड़ेंगे रिंकू

रा जा राजीव कुमार सिंह की समाजवादी पार्टी से टिकट न मिलने के बाद हृदयाघात से मौत हो गई थी। इसके बाद से ही उनके घर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है। रिंकू के समर्थकों ने बताया कि रा जा भैया से मुलाकात के बाद रिंकू ने निर्दल चुनाव लड़ने की हामी भर दी है। जल्द ही वह चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा भी करेंगे।

यह भी पढ़ें; कोरोना का खौफ: जांच में आया पॉजिटिव तो ट्रैक सूट की डोरी से लगा लिया फंदा, मौत

संबंधित समाचार