पीलीभीत: सवारियां लेकर पीलीभीत से गाेला जा रही रोडवेज बस पलटी, चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, गजरौला, अमृत विचार। सवारियां लेकर पीलीभीत से गोला जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर बिठौरा गांव के पास पलट गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि दो सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दर्जन भर को मामूली चोट आई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की …

पीलीभीत, गजरौला, अमृत विचार। सवारियां लेकर पीलीभीत से गोला जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर बिठौरा गांव के पास पलट गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि दो सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दर्जन भर को मामूली चोट आई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया।

सीओ सिटी ने हादसे की जानकारी जुटाई। चालक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
मूल रुप से लखीमपुर खीरी के थाना गोला गोकर्णनाथ के गांव गुड्डूगंज निवासी 40 वषीय कपिल कुमार गोला डिपो में रोडवेज बस चालक के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार सुबह बस लेकर पीलीभीत से वापस गोला जा रहे थे। बस में एक परिचालक और 44 सवारियां थीं।

असम हाईवे पर बिठौराकलां के पास पहुंचते ही बस एक वाहन से बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। चालक और सवारियां दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसकर रह गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस भी पहुंच गई। बस में फंसे चालक और सवारियो को मशक्कत कर बाहर निकाला गया।

चालक कपिल कुमार, पंजाब के लुधियाना निवासी चावल व्यापारी 45 वर्षीय जगजीत सिंह, पूरनपुर गांधी आश्रम के कर्मचारी संतकबीर नगर जिले के निवासी राधेश्याम तिवारी गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दाे घायलों को प्राथमिक इलाज दिया।

उधर, अन्य सवारियां मामूली रुप से घायल हुई थी, वह दूसरी सवारी का इंतजाम कर गंतव्य को रवाना हो गई। सीओ सिटी सुनील दत्त भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से हादसे के बारे में जानकारी जुटाई। घायल जगजीत सिंह ने बताया कि वह असम चौराहा से बस में सवार हुए थे। बारिश तेज हो रही थी।

अचानक किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वह भी फंस गए थे। बमुश्किल लोगों ने बाहर निकाला। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। बस चालक की मौत हो गई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत: महिला प्रत्याशी घोषित होने पर समीकरण बदलने की उम्मीद

 

संबंधित समाचार