बरेली: ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
बरेली/देवरनियां, अमृत विचार। यूपी बरेली के रिछा में गुरुवार देर रात ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को …
बरेली/देवरनियां, अमृत विचार। यूपी बरेली के रिछा में गुरुवार देर रात ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली जब्त कर लिया है।
बाइक पर सवार थे तीन लोग
दरअसल, हादसा रिछा जहानावाद रोड के पिपरा नानकार गांव के पास हुआ था। रिछा चौकी इंचार्ज अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि बाइक पर दीपक कुमार, तेजपाल और कुंवरसेन तीन लोग बहेड़ी की ओर से आ रहे थे। इसी बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैक्टर ट्राली में बाइक भिड़ गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों लोगों में से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
सूचना मिली तो परिवार में मच गया कोहराम
उधर, जैसे ही हादसे की सूचना परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक मृतक दीपक कुमार (30) और उनके दोनों साथी तेजपाल और कुंवरसेन बहेड़ी के ही रहने वाले है।
ये भी पढ़े-
बरेली: दोपहर के 2:30 बजे हुआ शाम 6 बजे जैसा नजारा, ऐसा मौसम देख सहमे लोग…
