हरदोई: बारिश ने धोए सरसों किसानों के सपने, फूल गिरने से अरमानों पर फिरा पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। गुरुवार देर शाम हुई बारिश ने सरसों किसानों के सपने धो दिए हैं। बारिश होने से फूली खड़ी सरसों को काफी नुकसान हुआ है। वही बारिश ने एक बार फिर पारे को लुढका दिया है। गौरतलब हो गुरुवार सुबह से ही ठंडी तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं। 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार …

हरदोई। गुरुवार देर शाम हुई बारिश ने सरसों किसानों के सपने धो दिए हैं। बारिश होने से फूली खड़ी सरसों को काफी नुकसान हुआ है। वही बारिश ने एक बार फिर पारे को लुढका दिया है।

गौरतलब हो गुरुवार सुबह से ही ठंडी तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं। 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जिले में चली ठंडी हवाओं ने तापमान को बहुत कम कर दिया। वहीं देर शाम बारिश भी शुरू हो गई। बारिश होने से सरसों के किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

बारिश से आलू की फसल को भी हुआ नुकसान

इस बरसात का असर आलू की खेती पर भी पड़ेगा। कल तक किसान खेतों में लहलहा रहे सरसों के फूलों को देख कर जहां उत्साहित हो रहे थे। वहीं गुरुवार की बरसात ने उनके उत्साह को ठंडा कर दिया। देर शाम हुई बरसात से सरसों के फूल गिर गए। बरसात के साथ तेज हवाओं के चलते देर शाम ठंडक बहुत अधिक बढ़ गई। बाजारों में सन्नाटा छा गया बहुत जरूरी कार्य से ही इक्का-दुक्का लोग ही बाजारों में दिखाई पड़े। बरसात की वजह से अधिकांश दुकानें बंद हो गईं।

तेज हवाओं से मौसम हुआ और सर्द

गुरुवार को हुई बरसात ने एक बार फिर मौसम को सर्द कर दिया। जहां लोग सर्दी कम होने से कुछ राहत पा रहे थे। वहीं गुरुवार को चली तेज हवाओं और बरसातने मौसम को अत्यधिक शीतल कर दिया। पूरे दिन बादलों की ओट में सूर्य छिपे रहे। बादल होने और तेज हवाएं चलने से मौसम में काफी गलन बढ़ गई। मौसम के अचानक करवट लेने से जनजीवन पर काफी असर पड़ा है।ॉ

यह भी पढ़ें: बरेली: ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार