बाराबंकी में गरजीं बीजेपी नेता अपर्णा यादव, कहा- शेरनी हूं, सपाइयों से नहीं डरती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रवाद मजबूत हो रहा है। भाजपा सबका साथ और सबका विकास के एजेंडे पर कार्य करती है, जबकि विपक्ष तुष्टिकरण और जातिवादी राजनीति पर उतारू है। बिना भेदभाव के नीतियां बनाती है बीजेपी अपर्णा यादव गुरुवार को मोथरी में भाजपा प्रत्याशी के …

बाराबंकी। भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रवाद मजबूत हो रहा है। भाजपा सबका साथ और सबका विकास के एजेंडे पर कार्य करती है, जबकि विपक्ष तुष्टिकरण और जातिवादी राजनीति पर उतारू है।

बिना भेदभाव के नीतियां बनाती है बीजेपी

अपर्णा यादव गुरुवार को मोथरी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा को सम्बोधित कर रहीं थी। उन्होंने  कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को नई ऊंचाइयां दी हैं। सीएम योगी प्रदेश को देश की बड़ी आर्थिक ताकत बनाने में जुटे हैं। प्रदेश में छह एक्सप्रेस वे,साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी, किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये की कर्ज माफी, 45 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यो में जुटी है।

भिटौली गांव में बीजेपी नेत्री ने किया जनसंपर्क

इसके पूर्व अपर्णा यादव ने भिटौली गाँव मे घर घर जनसम्पर्क किया। भाजपा के वोट मांगा। लाभार्थियों का अभिनन्दन भी किया। घर की महिलाओं से उनका हाल-चाल पूछा। नगर पालिका के पूर्व चैयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया।

यादव हूँ! सपाइयों से नहीं डरती

मोथरी जनसभा में चंद सपाइयों के उपद्रव से आहत भाजपा नेत्री अपर्णा ने कहा कि यादव हूँ। शेरनी हूँ। सपाइयों से डरती नहीं हूं। जंगल का राजा शेर होता है। मगर शिकार शेरनी ही करती है। उन्होंने यादव बिरादरी के लोगों से आह्वाहन किया कि धर्मयुद्ध में भाजपा के राष्ट्रवाद के रथ पर सवार होकर पूरे जिले में कमल खिलाकर भाजपा को बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

यादवों के शान में पढ़े कसीदे

उन्होंने कहा कि जब राजपूतों की सेनाएं युद्ध के लिए निकलती थी तो यादव उनका नेतृत्व किया करते थे। अब समय आ गया है कि पूरी बिरादरी भाजपा का साथ देकर पीएम मोदी और  सीएम योगी के हांथो को मजबूत करे। उन्होंने भाजपा सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र किया। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार की सराहना की।

कहा सपा के गुंडे भाजपा सरकार में अपनी जान की भीख मांग रहे है। उन्होंने उत्तर प्रदेश को समृद्धशाली प्रदेश बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का आह्वाहन किया।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद : कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए जिलाधिकारी के संदेश से किया जागरूक

संबंधित समाचार