मुरादाबाद : कैंटीन में काम करने वाली किशोरी से किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कैंटीन में काम करने वाली एक किशोरी के साथ कैंटीन स्वामी व उसके नौकर ने दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किशोरी की मां ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। आरोप है कि उक्त लोगों के अलावा एक प्रधान समेत अन्य लोगों ने भी किशोरी को अपनी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कैंटीन में काम करने वाली एक किशोरी के साथ कैंटीन स्वामी व उसके नौकर ने दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किशोरी की मां ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। आरोप है कि उक्त लोगों के अलावा एक प्रधान समेत अन्य लोगों ने भी किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। उसने आरोपितों का विरोध किया तो अब उसे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

मामला खास पाकबड़ा कस्बे का है। यहां रहने वाली एक महिला ने एसएसपी को पत्र दिया। महिला ने बताया कि उसकी चार लड़कियां और दो बेटे हैं। पति का करीब आठ साल पहले इंतकाल हो गया था। वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का गुजर-बसर कर रही है। परिवार चलाने में उसकी बेटी भी एक कैंटीन में काम करने लगी। कैंटीन स्वामी की पत्नी अक्सर उसकी बेटी को अपने साथ ले जाया करती थी। महिला के अनुसार, शुरू में सब ठीक रहा, लेकिन कुछ दिन बाद में बेटी घर आने पर गुमसुम रहने लगी। पूछने पर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

किसी तरह एक दिन भरोसे में लेकर बेटी से पूछताछ की तो उसने जो आपबीती सुनाई, उसे सुनकर होश उड़ गए। किशोरी ने बताया कि पहले कैंटीन स्वामी और वहां पर काम करने वाला एक नौकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। बाद में प्रधान समेत कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला के अनुसार, उसने जब इस संबंध में कैंटीन के मालिक से विरोध जताया तो वह बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा। पाकबड़ा पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी ने पाकबड़ा पुलिस को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार