बहराइच: सड़क पर अचानक गिरा विद्युत तार, बाल-बाल बचे लोग
बहराइच। गुलाल पुरवा गांव में गुरुवार को अचानक विद्युत तार टूटकर गिर गया। राहगीर बाल बाल बच गए। सूचना के बाद भी बिजली कर्मी नहीं पहुंचे हैं। मिहिपुरवा विकास खंड क्षेत्र के गांवों में जर्जर विद्युत तार घटना का सबब बने हुए हैं। जर्जर विद्युत तार से कभी भी हादसा हो सकता है, लेकिन बिजली …
बहराइच। गुलाल पुरवा गांव में गुरुवार को अचानक विद्युत तार टूटकर गिर गया। राहगीर बाल बाल बच गए। सूचना के बाद भी बिजली कर्मी नहीं पहुंचे हैं।
मिहिपुरवा विकास खंड क्षेत्र के गांवों में जर्जर विद्युत तार घटना का सबब बने हुए हैं। जर्जर विद्युत तार से कभी भी हादसा हो सकता है, लेकिन बिजली विभाग पूरी तरह से अनजान बना हुआ है। विकास खंड के ग्राम पंचायत कुड़वा के मजरा गुलालपुरवा गांव में सड़क पर विद्युत तार टूटकर गुरुवार को गिर गया। जिससे सड़क पर जा रहे ग्रामीण बाल बाल बच गए।
विद्युत तार से बचने के लिए भागते समय ग्रामीण के आई मोच
गांव निवासी विशाल वर्मा को भागते समय पैर में मोच आ गई है। विकास वर्मा ने बताया कि हमारे यहां गांव के खंभों से गुजरे तार काफी जर्जर हालत में तब्दील हो चुके हैं। जिससे आए दिन टूटने की समस्या बनी रहती है। कई बार उच्चाधिकारियों को तार बदलने की सूचना दी गई है।लेकिन अभी तक तार नहीं बदले गए हैं। जिसके कारण खतरा बना रहता है। इस मामले में अवर अभियंता अजय कुमार को फोन लगाया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ बताया। जिससे बात नहीं हो सकी। समाचार लिखे जाने तक कोई भी कर्मी गांव नहीं पहुंचा है। तार सड़क पर पड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें: भाजपा नीती सरकार के फैसलों पर राहुल गांधी की टिप्पणी का ‘समर्थन नहीं करता’ अमेरिका
