बेटी पढ़ाओ का केंद्र सरकार का नारा खोखला: महबूबा मुफ्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बृहस्पतिवार को केंद्र पर आरोप लगाया कि लड़कियों को शिक्षित करने का उसका नारा खोखला है क्योंकि मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनने के लिए शिक्षा से वंचित किया जाता है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री कर्नाटक के एक कॉलेज में हिजाब पहनने वाली मुस्लिम छात्राओं को …

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बृहस्पतिवार को केंद्र पर आरोप लगाया कि लड़कियों को शिक्षित करने का उसका नारा खोखला है क्योंकि मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनने के लिए शिक्षा से वंचित किया जाता है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री कर्नाटक के एक कॉलेज में हिजाब पहनने वाली मुस्लिम छात्राओं को प्रवेश करने से रोकने वाली खबरों पर प्रतिक्रिया दे रही थीं।

महबूबा ने ट्वीट किया कि, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एक और खोखला नारा है। मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ उनकी पोशाक के कारण शिक्षा के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। मुसलमानों के हाशिए पर जाने को वैध बनाना गांधी के भारत को गोडसे के भारत में बदलने की दिशा में एक और कदम है।

इसे भी पढ़ें-

पीएमसी बैंक घोटाला: फरार पूर्व निदेशक बिहार में गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार