हरदोई: अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
हरदोई। विधानसभा चुनाव के दौरान गड़बड़ियों को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने एक असला बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए उसके दो संचालकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि थाना बेनीगंज के ग्राम लोधौरा निवासी रामबालक पुत्र श्री राम व …
हरदोई। विधानसभा चुनाव के दौरान गड़बड़ियों को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने एक असला बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए उसके दो संचालकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि थाना बेनीगंज के ग्राम लोधौरा निवासी रामबालक पुत्र श्री राम व मैकू पुत्र नन्हकके को गिरफ्तार कर लिया यह लोग गांव के बाहर असला बनाने की फैक्ट्री का संचालन कर रहे थे।
पकड़े गए आरोपियों के पास एक देसी बंदूक, राइफल लगभग एक दर्जन तमंचे कारतूस कई अधबने असलहे तथा असलाह बनाने के उपकरण बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी रामबालक पर लगभग एक दर्जन मुकदमे है। वह हिस्ट्रीशीटर भी है वही दूसरे आरोपी के ऊपर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें:-बरेली सीआरएस निरीक्षण: स्पेशल ट्रेन ने एक घंटे में तय किया 84 किलोमीटर का सफर
