हरदोई: ट्रक व बस में भिडंत, 8 घायल, 5 लोगों को जिला अस्पताल किया गया रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के कटरा बिल्हौर मार्ग पर जिलगांव के पास गुरुवार की शाम बस व ट्रक की भिड़ंत में बस चालक सहित बस में सवार 8 लोग घायल हो गये। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से पांच की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया …

हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के कटरा बिल्हौर मार्ग पर जिलगांव के पास गुरुवार की शाम बस व ट्रक की भिड़ंत में बस चालक सहित बस में सवार 8 लोग घायल हो गये। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से पांच की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बस में सवार थे 55 यात्री, सभी जा रहे थे कन्नौज

रामपुर जनपद के घाटमपुर कस्बे से एक बस में सवार लगभग 55 लोग कन्नौज जिले के मकनपुर तिर्वा जा रहे थे। तभी हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के जिलगांव के पास कानपुर से गिट्टी भरकर शाहजहांपुर जा रहे एक ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई।

जिसमें रामपुर जनपद के घाटमपुर कस्बा निवासी पूनम  पुत्री फूलचंद, विजयपाल पुत्र रामभरोसे, प्रियंका पुत्री राम भरोसे, रजनी पुत्री रतनलाल, रतनलाल पुत्र जोधनलाल, राम भरोसे पुत्र खेमकरन, अमित कुमार पुत्र किशनलाल किशनलाल पुत्र जैमल व ट्रक चालक अनीश बाबू पुत्र मकबूल हुसैन ग्राम भैरमपुर खजुरिया थाना भोजीपुरा जनपद बरेली घायल हुए हैं।

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने पुलिस बल के साथ घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया।जहां पूनम, विजयपाल, प्रियंका,रामभरोसे व अनीश बाबू की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: भाजपा नीति सरकार के फैसलों पर राहुल गांधी की टिप्पणी का ‘समर्थन नहीं करता’ अमेरिका

यह भी पढ़ें: आंतकवादियों को मारने वाले कमांडो संदीप की कुशलता के लिए की गांव में प्रार्थना

संबंधित समाचार