लखनऊ: रेलवे ने चक्रव्यूह अभियान में 80 हजार यात्रियों से साढ़े पांच करोड़ वसूले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे की मण्डल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री के नेतृत्व व वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक के दिशा निर्देश पर जनवरी में लखनऊ मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर चक्रव्यूह टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इन टिकट जांच अभियानों में कुल 79139 लोग बिना टिकट पकड़े गए। जिनसे 5 करोड़ 49 हजार की राजस्व प्राप्ति …

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे की मण्डल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री के नेतृत्व व वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक के दिशा निर्देश पर जनवरी में लखनऊ मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर चक्रव्यूह टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इन टिकट जांच अभियानों में कुल 79139 लोग बिना टिकट पकड़े गए। जिनसे 5 करोड़ 49 हजार की राजस्व प्राप्ति हुई।जिनमें 1460 लोगों को बिना मास्क लगाये पाए जाने पर चार्ज किया गया। जिनसे 1,59,600 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ।

कोविड प्रोटोकाल का पालन न करने वालों पर की गई कार्रवाई

टिकट चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों से संवाद करते हुए उनको कोविड-19 से सुरक्षा के लिए समस्त प्रोटोकाल के पालन व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। विदित हो कि ट्रेनों में स्टेशन परिसरों में मास्क लगाना अनिवार्य है।

मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना लगाये जाने का प्रावधान है। रेलवे प्रशासन ने कोविड संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए यात्रियों को जागरूक करने के लिए मास्क लगाने, सुरक्षित दूरी का पालन करने समेत हाथ की स्वच्छता का ध्यान रखने के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान भी चलाया था।

यह भी पढ़ें; गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, कहा- सपा का नाम समाजवादी, सोच परिवारवादी और काम दंगावादी

संबंधित समाचार