बिजनौर : गड्ढे में मिला हाथी के बच्चे का शव, जड़ों में उलझकर मौत की आशंका
बिजनौर, अमृत विचार। गश्त के दौरान वन कर्मियों को अमानगढ़ रेंज के कोठिरो बीट के कंपार्टमेंट नंबर 21 में एक हाथी के मादा बच्चे का शव मिला। बच्चे की उम्र करीब 3 माह होने का अनुमान है। वह एक गहरे गड्ढे में फंसा हुआ था । जिसे वनकर्मियों ने बाहर निकालकर उच्च अधिकारियों को सूचना …
बिजनौर, अमृत विचार। गश्त के दौरान वन कर्मियों को अमानगढ़ रेंज के कोठिरो बीट के कंपार्टमेंट नंबर 21 में एक हाथी के मादा बच्चे का शव मिला। बच्चे की उम्र करीब 3 माह होने का अनुमान है। वह एक गहरे गड्ढे में फंसा हुआ था । जिसे वनकर्मियों ने बाहर निकालकर उच्च अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर शव का पोस्टमार्टम कराया और नमक डालकर उसे दबा दिया।
गुरुवार दोपहर गश्त के दौरान वनकर्मियों को अमानगढ़ रेंज के कोठिरो बीट के कंपार्टमेंट नंबर 21 में हाथी का मादा बच्चा मृत अवस्था में पड़ा मिला जिसकी उम्र करीब 3 माह थी। बच्चा गहरे गड्ढे में फंसा हुआ था। हाथी के बच्चे की मृत्यु प्रथम दृष्टया गहरे गड्ढे में गिरने और पेड़ की जड़ों से उलझ जाने के कारण तथा हाथियों द्वारा न निकाल पाने के कारण से होना पाया गया। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई तथा प्रभागीय वनाधिकारी बिजनौर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में पाया गया कि ढाल के नीचे एक गहरे गड्ढे में उक्त हाथी का बच्चा गिर गया। हाथियों के झुंड ने बच्चे को निकालने का प्रयास किया। परंतु निकाल न पाने के कारण हाथी के बच्चे की मृत्यु हो गई। वन संरक्षक मुरादाबाद विजय कुमार सिंह द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पोस्टमार्टम के लिए तीन पशुचिकित्साधिकारीयो के पैनल का गठन किया गया। पैनल में डॉ. एस पी सिंह पशुचिकित्साधिकारी कासिमपुर गढ़ी, डॉ. धीरेन्द्र सिंह पशु चिकित्साधिकारी अफजलगढ़ व डॉ. दक्ष गंगवार पशु चिकित्साधिकारी पीलीभीत टाईगर रिज़र्व शामिल रहे।
गुरुवार को पशु चिकित्सकों के पैनल द्वारा मृत बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया तथा बिसरा को एकत्रित कर आईवीआरआई बरेली अग्रिम परीक्षण के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को नियमानुसार चूना और नमक डालकर वन संरक्षक, मुरादाबाद, डीएफओ बिजनौर अनिल पटेल, एसडीओ बिजनौर, क्षेत्रीय वन अधिकारी अमानगढ़ एवं समस्त स्टाफ़ की उपस्थिति में दफन कर दिया गया।
फोटो । जांच करते डीएफओ अनिल पटेल
