मुरादाबाद : पाकबड़ा में मेडिकल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा क्षेत्र में मेडिकल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा यहां पर किराए के कमरे में रहती थी। पीड़िता की मां ने कार्रवाई के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। एसएसपी ने पाकबड़ा पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। भोजपुर थाना क्षेत्र में रहने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा क्षेत्र में मेडिकल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा यहां पर किराए के कमरे में रहती थी। पीड़िता की मां ने कार्रवाई के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। एसएसपी ने पाकबड़ा पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

भोजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की पुत्री पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाइवे स्थित एक विश्वविद्यालय में मेडिकल की छात्रा है। वह पाकबड़ा थाना क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहती है। छात्रा की मां ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए। महिला ने पत्र में बताया है कि उसकी पुत्री किराए के कमरे में अकेले रहती थी। आरोप है कि पांच युवक मौका पाकर उसके कमरे में घुस गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

इसके बाद छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। धमकी के बाद पुत्री की मानसिक से काफी घबरा गई। तभी से वह डरी-सहमी से रहने लगी। आरोप है कि आरोपियों ने एक बार फिर से उसकी पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। बताया कि पुत्री किसी तरह उनके चंगुल से बचकर अपने घर पहुंची और पूरी जानकारी दी।

महिला का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने पाकबड़ा थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। हालांकि एसएसपी ने पाकबड़ा पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं, लेकिन पाकबड़ा एसओ रंजन शर्मा ने गैंगरेप से इंकार करते हुए रुपयों के लेनदेन का मामला बताया है।

संबंधित समाचार