लखनऊ: बेमौसम बारिश से पानी-पानी हुई राजधानी, यहां पड़े जमकर ओले…
लखनऊ। राजधानी का मौसम दिनों-दिन करवट बदल रहा है। पिछले दो दिन से अच्छी धूप का आनंद ले रहे राजधानीवासियों को गुरुवार शाम को घरों में दुबकना पड़ा। दरअसल बेमौसम झमाझम बारिश से गुरुवार को राजधानी जमकर भीगी। देर शाम बारिश के कारण गलन और ठंड का एहसास भी बढ़ गया। पश्चमी विक्षोभ के कारण …
लखनऊ। राजधानी का मौसम दिनों-दिन करवट बदल रहा है। पिछले दो दिन से अच्छी धूप का आनंद ले रहे राजधानीवासियों को गुरुवार शाम को घरों में दुबकना पड़ा। दरअसल बेमौसम झमाझम बारिश से गुरुवार को राजधानी जमकर भीगी। देर शाम बारिश के कारण गलन और ठंड का एहसास भी बढ़ गया।
पश्चमी विक्षोभ के कारण कोहरे के साथ हो रहा था गलन का एहसास
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार रात से ही राजधानी में कोहरे के साथ गलन का एहसास शुरू हो गया था। गुरुवार तड़के से ही आसमान में बादल छाये रहे। बीकेटी और आसपास के कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने की भी सूचना है। वहीं देर शाम राजधानी में झमाझम तरीके से बारिश हुई।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: 1.29 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पढ़ें…
कल और भी तेज बारिश
मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को राजधानी व आसपास के इलाकों में दिन भर घने बादल छाये रहेंगे और तेज बारिश होगी। इसके साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं 5 फरवरी को भी आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, हालांकि बारिश की संभावना कम रहेगी।
8 से होगा घना कोहरा
पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार 6 फरवरी से मौसम सामान्य हो जायेगा, हालांकि सुबह के वक्त में कोहरे का आंशिक प्रकोप रहेगा। वहीं 8 फरवरी से राजधानी व आसपास के इलाकों में दिन भर घने कोहरे का प्रकोप रहेगा। इसके कारण तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज हो सकती है।
यह भी पढ़ें: बाराबंकी: हैदरगढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले, फूल गिरने से उतरे किसानों के चेहरे
