हरदोई: पत्रकारों के भी लगेगी बूस्टर डोज, स्वास्थ्य विभाग ने की यह तैयारी…
हरदोई। जिले के पत्रकारों को भी बूस्टर डोज लगाने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने कर रखी है। इसके लिए मतदान कर्मी प्रशिक्षण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज में विशेष शिविर लगाया जाएगा। सरकार चुनाव से जुड़े सभी लोगों को लगवा रही बूस्टर डोज गौरतलब हो चुनाव में पत्रकारों का भी मतदान स्थल से लेकर जनता …
हरदोई। जिले के पत्रकारों को भी बूस्टर डोज लगाने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने कर रखी है। इसके लिए मतदान कर्मी प्रशिक्षण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज में विशेष शिविर लगाया जाएगा।
सरकार चुनाव से जुड़े सभी लोगों को लगवा रही बूस्टर डोज
गौरतलब हो चुनाव में पत्रकारों का भी मतदान स्थल से लेकर जनता तक आना जाना रहता है। पत्रकारों की इसी आवाजाही को देखते हुए जिला प्रशासन ने पत्रकारों को भी कोविड बूस्टर डोज लगवाने की व्यवस्था की है।
इसके लिए मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण स्थल राजकीय इंटर कॉलेज में विशेष शिविर लगाया जाएगा। कोविड वैक्सीनेशन पोर्टल पर जिन लोगों को बूस्टर डोज लगनी है। उसमें पत्रकार भी शामिल हैं। सरकार चुनाव से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन का बूस्टर डो ज लगवा रही है।
इसके लिए वैक्सीनेशन पोर्टल में विशेष रियायत उन लोगों को दी गई हैं। जो किसी न किसी रूप में चुनाव से जुड़े हैं। इसी कड़ी में मीडिया से जुड़े लोगों को भी कोविड की बूस्टर डोज लगाने की व्यवस्था की गई है।
वैक्सीनेशन के नौ महीने के बाद लगती है बूस्टर डोज
सामान्य रूप से कोविड वैक्सीन की दूसरी डो ज लगने के 9 महीने बाद कोविड बूस्टर डो ज लगाने की व्यवस्था है। लेकिन मतदान से जुड़े लोगों को इसमें सहूलियत दी गई है। मतदान से जुड़े लोगों को 9 महीने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उनको वर्तमान समय में ही विशेष रूप से कोविड बूस्टर डोज लगाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: मनीष गुप्ता हत्याकांड मामले में आरोपी पुलिसवालों को कोर्ट ने जेल से किया तलब
