लखनऊ: बसंत पंचमी पर प्रदेश के आसमान में छाएंगी मोदी-योगी की फोटो वाली पतंगें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बसंत पंचमी के मौके पर प्रदेश के आसमान में मोदी-योगी के चित्रों वाली पतंगे उड़ेंगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश भर के लाखों कार्यकर्ता चुनाव प्रचार अभियान के तहत इन पतंगों को उड़ाएंगे। पतंगों में योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख रहेगा। पांच फरवरी को मनाई जाएगी बसंत पंचमी प्रदेश में …

लखनऊ। बसंत पंचमी के मौके पर प्रदेश के आसमान में मोदी-योगी के चित्रों वाली पतंगे उड़ेंगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश भर के लाखों कार्यकर्ता चुनाव प्रचार अभियान के तहत इन पतंगों को उड़ाएंगे। पतंगों में योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख रहेगा।

पांच फरवरी को मनाई जाएगी बसंत पंचमी

प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा युवा मोर्चा ने 5 फरवरी (बसंत पंचमी) के मौके पर मोदी-योगी के चित्र वाली करीब दो लाख से अधिक पतंगें बनवाई है। इन पतंगों को जिला, मंडल और वार्ड स्तर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उड़ाएंगे।

उड़ान अभियान के तहत आसमान में उड़ेगी पतंगें

कोविड प्रोट्रोकॉल के तहत जब इस बार कार्यकर्ता अपनी पार्टी के प्रचार के लिए घर-घर नहीं जा पा रहे हैं। बड़ी रैली और रोड शो भी नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में इस तरह के अभियान के तहत चुनाव प्रचार कर युवाओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए आकर्षित करना आकर्षक पेशकश हैं। भाजयुमो नेता अशोक शुक्ला बताते हैं कि विकास की उड़ान अभियान के तहत पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में बसंत पंचमी को इस अभियान की शुरूआत करेगा।

बसंत पंचमी पर पतंग उड़ाने का है चलन

उन्होंने बताया कि पंरपरा के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में बसंत पंचमी पर पतंगे उड़ाने का चलन है। ऐसे में यह अभियान जहां पार्टी के प्रचार में मददगार होगा, वहीं युवाओं तक पार्टी का संदेश पहुंचाने में भी सहायक होगा। उन्होंने बताया कि सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में यह अभियान चलेगा। इसके लिए पार्टी ने दो लाख पतंगें बनवाईं हैं।

यह भी पढ़ें; लखनऊ: निजी स्कूलों की फीस न बढ़ाने के मामले की सुनवाई टली, पढ़ें…

संबंधित समाचार