बरेली: सूफी टोला में अंडरग्राउंड केबिल डालकर हो रही बिजली चोरी
बरेली,अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र के कुछ लोगों ने एक युवक पर अंडरग्राउंड केबिल डालकर बिजली चोरी करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद दर्जनों लोगों ने मुख्य अभियंता से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की …
बरेली,अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र के कुछ लोगों ने एक युवक पर अंडरग्राउंड केबिल डालकर बिजली चोरी करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद दर्जनों लोगों ने मुख्य अभियंता से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की। मुख्य अभियंता ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
बारादरी थाना क्षेत्र के सूफी टोला के दर्जनों लोगों ने मुख्य अभियंता को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि क्षेत्र में ऑटो चार्जिंग करने के लिए जगह-जगह चार्जिंग प्वाइंट बना रखे हैं। जिसमें बिजली की अंडरग्राउंड केबिल डालकर बिजली चोरी की जा रही है। चार्जिंग प्वाइंट पर रात में सैकड़ों ऑटो चार्जिंग पर लगा दिए जाते हैं।
बिजली चोरी की वजह से आए दिन लाइन में फाल्ट होते हैं। लो- वोल्टेज की समस्या भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। लोगों ने बताया कि कई बार अफसरों से शिकायत की मगर सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में आला अफसरों को भी ट्वीट कर मामले से अगवत कराया जा चुका है।
ये भी पढ़ें-
