बरेली: ड्रोन से की कच्ची शराब तोड़ने वाले क्षेत्रों की निगरानी
बरेली,अमृत विचार। विधान सभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए अलग-अलग तरह के तरीके अपना रहे हैं। इसके लिए शराब चाहें वह देसी हो या अंग्रेजी या फिर कच्ची, उसकी मांग भी बढ़ती जा रही है। वहीं रामगंगा नदी के तटीये क्षेत्रों में कच्ची शराब का बड़े स्तर पर काम …
बरेली,अमृत विचार। विधान सभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए अलग-अलग तरह के तरीके अपना रहे हैं। इसके लिए शराब चाहें वह देसी हो या अंग्रेजी या फिर कच्ची, उसकी मांग भी बढ़ती जा रही है। वहीं रामगंगा नदी के तटीये क्षेत्रों में कच्ची शराब का बड़े स्तर पर काम किया जाता है।
गुरुवार को सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह द्वारा सुभाषनगर पुलिस के साथ रामगंगा नदी के किनारे बसे गांव टांडा, अंगूरी, बिरिया नारायणपुर, रोंधी, मिलक व फरीदापुर के जंगलों में ड्रोन के माध्यम से सर्च अभियान चलाया और कच्ची शराब के अड्डों की तलाश शुरू की। इस मौके पर सुभाषनगर इंस्पेक्टर सत्येंद्र भड़ाना, रामगंगा चौकी इंचार्ज वीर सिंह व करगैना चौकी इंचार्ज विष्णु दत्त फोर्स के साथ मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-
