रायबरेली: कोहरा, बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी सर्दी, पारा पहुंचा 6 डिग्री
रायबरेली। उत्तर की हवा का पूरा दबाव मैदानी भागों पर बन रहा है। इससे मैदानी भागों में उत्तराखंड से आने वाली बर्फीली हवा से फिर से जोरदार सर्दी पड़ने लगी है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ भी बन रहा है जिससे बीती रात बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। शुक्रवार को जिले में कोहरा पड़ने के साथ गलन …
रायबरेली। उत्तर की हवा का पूरा दबाव मैदानी भागों पर बन रहा है। इससे मैदानी भागों में उत्तराखंड से आने वाली बर्फीली हवा से फिर से जोरदार सर्दी पड़ने लगी है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ भी बन रहा है जिससे बीती रात बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।
शुक्रवार को जिले में कोहरा पड़ने के साथ गलन रही। बदली छाने और बूंदाबांदी होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। बताते हैं कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से आने वाली बर्फीली हवा धीरे-धीरे मैदानी भागों में आने लगी है। इस कारण घना कोहरा पड़ रहा है और गलन हो रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा।
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि उत्तर की हवा से सर्दी तेज होगी। इसका दबाव बन गया है। घना कोहरा होने के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
बारिश और ओलावृष्टि से फसल को नुकसान
बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। साथ ही सब्जी की फसल भी प्रभावित हुई है। जिन किसानों के खेतों में पानी भर गया है, उनसे पानी निकालने को कहा गया है। जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश का कहना है कि ओलावृष्टि और बारिश से यदि फसल का नुकसान हुआ है तो उसका सर्वे कराया जाएगा। वहीं किसान 72 घंटे के भीतर फसल नुकसान की जानकारी दे सकते हैं।
पढ़ें- UP Election 2022: आज आगरा में ‘विजय रथ’ पर सवार होगी अखिलेश और जयंत की जोड़ी
