UP Election 2022: चन्द्रशेखर आजाद ने CM योगी पर लगाया आरोप, कहा-एकतरफा चुनाव जीतना चाहते हैं योगी…
गोरखपुर। गोरखपुर शहर सीट से आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। नामांकन से एक दिन पहले चन्द्रशेखर आजाद ने ट्वीट कर सीएम योगी पर बड़ा आरोप लगाया। चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि योगी जी मुझे पता है आप धनबल, बाहुबल और सत्ता का दुरुपयोग कर …
गोरखपुर। गोरखपुर शहर सीट से आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। नामांकन से एक दिन पहले चन्द्रशेखर आजाद ने ट्वीट कर सीएम योगी पर बड़ा आरोप लगाया।
चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि योगी जी मुझे पता है आप धनबल, बाहुबल और सत्ता का दुरुपयोग कर मेरा आवेदन निरस्त कराकर चुनाव एकतरफा जीतना चाह रहे हैं। गोरखपुर में आपके द्वारा सताया एक-एक व्यक्ति लोकतांत्रिक जवाब देना चाहता है। जनता के निर्णय का सामना करने की हिम्मत कीजिए, लोकतंत्र की हत्या मत करिएगा।
