बहराइच: वैक्सीनेशन के लिए मदरसे के छात्रों में दिख रहा उत्साह
बहराइच। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए धीरे धीरे समुदाय के लोग जागरूक भी हो रहे हैं। मदरसे में पढ़ने वाले छात्र भी वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के फैलाव के चेन को तोड़ने के लिए सरकार के निर्देशानुसार टीकाकरण व जांच कार्य ज़िले में तेज़ी से किये जा रहे …
बहराइच। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए धीरे धीरे समुदाय के लोग जागरूक भी हो रहे हैं। मदरसे में पढ़ने वाले छात्र भी वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के फैलाव के चेन को तोड़ने के लिए सरकार के निर्देशानुसार टीकाकरण व जांच कार्य ज़िले में तेज़ी से किये जा रहे है।
इसी क्रम मे जिला स्वास्थ्य विभाग की मदद से पीरामल फाउंडेशन (स्वास्थ्य और शिक्षा) के द्वारा मदरसा जामिया उम्मे सलमा लिलबनात के साथ मिलकर वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन शुक्रवार को कराया गया। जिसमें 40 मदरसा छत्राओं को पहली डोस लगवाई गई।
पिरामल स्वास्थ्य से जिला प्रमुख कार्यक्रम मोहम्मद यूसुफ ने छत्राओं को वैक्सीनशन क्यों ज़रूरी है के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि साफ सफ़ाई दूसरा ईमान है, हमें इस संदेश को दूसरों तक फैलाना है। मास्क का प्रयोग करने, साबुन से हाथ धोने व उचित दूरी का पालन करने के लिये जानकारी दी। जिससे हम इस महामारी के संकट से बाहर आ सके।
पिरामल फाउंडेशन से शगुफ्ता खानम ने सभी छात्रों को शिक्षा के बारे में विस्तार से बताया तथा सभी लड़कियों को अपने आस-पड़ोस में स्कूल जिन्होंने छोड़ दिया उन लड़कियों को किस तरह हम दोबारा मदरसे से या किसी अन्य शिक्षा संस्थान से जोड़ सकते हैं। ताकि वह शिक्षा ग्रहण कर तालीम हासिल कर अपनी जिंदगी को और बेहतर कर सकें।
शिक्षा के महत्व और स्वास्थ्य के महत्व को बताते हुए सभी छात्राओं से तालीम को बेहतर तरीके से अपनाने और दूसरों को तालीम की तरफ लाने के लिए अपील की गई। मौलाना मोहम्मद हसन भी शिविर में मौजूद रहे और उन्होंने भी छात्राओं को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।
मदरसा प्रबंधक मुफ्ती मोहम्मद सोहेल खान व मदरसा प्रिंसिपल तैयबा तबस्सुम ने सभी को जरूरी नियमों का पालन करने व जो बातें आज मदरसे से बताई गई हैं उनको अपने घर नाते रिश्तेदार व सभी को आस पड़ोस में बता कर जागरूकता करना है। सभी छात्रों से शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग से एएनएम विजय लक्ष्मी और उनकी टीम मौजूद रही।
पढ़ें- कानपुर: अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
