मुरादाबाद : युवती ने फोन कर मांगे 10 हजार रुपये, न देने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी
मुरादाबाद, अमृत विचार। फेसबुक पर मैंसेजर के जरिए फोन करके एक महिला ने युवक को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। युवक ने रकम देने से इंकार किया तो एक युवक ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए फोन करके धमकाया। रकम न देने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। फेसबुक पर मैंसेजर के जरिए फोन करके एक महिला ने युवक को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। युवक ने रकम देने से इंकार किया तो एक युवक ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए फोन करके धमकाया। रकम न देने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर डीआईजी ने कटघर थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
कटघर थाना क्षेत्र के पीतल नगरी निवासी समीर अहमद ने डीआईजी शलभ माथुर को प्रार्थना पत्र दिया। समीर का कहना था कि करीब एक सप्ताह पहले उसकी फेसबुक आईडी के मैंसेजर पर एक महिला का मैसेज आया। कुछ देर बाद महिला ने वीडियो काल की। इसके बाद उसने दस हजार रुपए मांगे। इंकार करने पर उसने फोन काट दिया।
समीर के अनुसार कुछ देर बाद एक युवक का फोन आया। फोन करने वाले युवक ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। साथ ही कहा कि महिला से बात करके रुपये दे दो, वरना वह तुम्हारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। समीर के अनुसार उसने जब रकम देने से इंकार किया तो फोन करने वाले युवक ने धमकाया। आरोप है कि इसके बाद भी वह लोग कई बार ब्लैकमेल करने की नीयत से फोन कर चुके हैं। इस मामले में डीआईजी ने कटघर थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
