यूक्रेन के खिलाफ रूस का रवैया चिंताजनक : ब्रिटेन
लंदन। ब्रिटेन के विदेश सचिव लिज़ ने पेंटागन के उस बात को ‘चौंकाने वाला’ बताया है जिसमें उसने नकली वीडियों के जरिए रूस के बारे में कहा गया है कि वह यूक्रेन पर हमला करने के बारे में सोच रहा है। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किरबे ने गुरुवार को बताया कि रुस यूक्रेन के सेना …
लंदन। ब्रिटेन के विदेश सचिव लिज़ ने पेंटागन के उस बात को ‘चौंकाने वाला’ बताया है जिसमें उसने नकली वीडियों के जरिए रूस के बारे में कहा गया है कि वह यूक्रेन पर हमला करने के बारे में सोच रहा है। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किरबे ने गुरुवार को बताया कि रुस यूक्रेन के सेना पर हमला करने के फिराक में है तथा पूर्वी यूक्रेन में रूस के लोग अवैध तरिके से घुसपैठ कर रहे हैं।
पेंटागन का मानना है कि रुस ने चित्रात्मक प्रचार-प्रसार के लिए वीडियो बनाने जा रहा है जिसमें मृत लोग और अभिनेता शामिल होंगे जो शोक तथा बर्बाद किए गए स्थानों तथा सैन्य उपकरणों का चित्रण करेंगे। गौरतलब है कि यूरोपीय संघ में रूस के प्रतिनिधि व्लादिमीर चिझोव ने इस आरोप को गलत बताया है। उन्होंने गुरुवार देर रात यह स्पष्ट और पुख्ता सबुत है कि यूक्रेन को अस्थिर करने के लिए रुस लगातार प्रयास कर रहा है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र देशों के साथ ऐसा व्यवहार बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। पिछले कुछ महीनों से रूस ने यूक्रेन की सीमा पर सैनिकों का जमावड़ा लगा रहा है पश्चिमी तथा यूक्रेन ने रूस पर आक्रमण का आरोप लगा रहे हैं। रूस लगातार इस आरोप को नकार रहा है कि उसका यूक्रेन पर आक्रमण करने का कोई मंशा नहीं है।
