बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी का दावा, दो अलग-अलग हमलों में मारे गए 170 पाकिस्तानी सैनिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने बलूचिस्तान में दो अलग-अलग हमलों के दौरान लगभग 170 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। बीएलए ने कहा कि उसने बुधवार को पंजगुर इलाके के फ्रंटियर कोर कैंप को निशाना बनाया, जो अब भी उसके नियंत्रण में है। बीएलए ने कहा, “मजीद ब्रिगेड …

इस्लामाबाद। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने बलूचिस्तान में दो अलग-अलग हमलों के दौरान लगभग 170 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। बीएलए ने कहा कि उसने बुधवार को पंजगुर इलाके के फ्रंटियर कोर कैंप को निशाना बनाया, जो अब भी उसके नियंत्रण में है।

बीएलए ने कहा, “मजीद ब्रिगेड के फिदायीनों ने पंजगुर में आर्मी कैंप को निशाना बनाया और इसे अपने नियंत्रण में ले लिया। दुश्मन का शिविर अभी भी फिदायीनों के नियंत्रण में है।” इस दौरान बीएलए ने दावा किया कि उसके लड़ाकूओं ने पाकिस्तानी सेना के 70 सैनिकों को मार गिराया। बीएलए ने पाकिस्तानी सेना पर पंजगुर के नागरिकों के अपहरण और हत्या का भी आरोप लगाया।

इससे पहले मजीद ब्रिगेड की एक अन्य इकाई ने 20 घंटे तक नुश्की में सैन्य मुख्यालय को निशाना बनाया और कब्जा कर लिया, जिसमें अधिकारियों सहित लगभग 100 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। बयान में कहा गया,“मिशन को मजीद ब्रिगेड के नौ फिदायीनों ने अंजाम दिया।” वहीं, इस संबंध में पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद ने गुरुवार को कहा कि बलूचिस्तान के पंजगुर और नौशकी इलाकों में फ्रंटियर कॉर्प्स के ठिकानों पर दोहरे आतंकवादी हमलों में सात सैनिकों की मौत हो गई है और 13 विद्रोही भी मारे गए हैं।

संबंधित समाचार