विधानसभा चुनाव: सोशल मीडिया पर ‘बदले की आग’, वोट का बहिष्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों माहौल गरमाया हुआ है। आमने सामने तो नहीं, मगर सोशल मीडिया पर लोग ‘बदले की आग’ में जलते हुए दिखाई दे रहे है। राजनैतिक पार्टियों की तरफ से बरेली में उतारे गए प्रत्याशियों में से कई प्रत्याशियों की लोग जमकर आलोचना कर रहे है। यह हाल …

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों माहौल गरमाया हुआ है। आमने सामने तो नहीं, मगर सोशल मीडिया पर लोग ‘बदले की आग’ में जलते हुए दिखाई दे रहे है। राजनैतिक पार्टियों की तरफ से बरेली में उतारे गए प्रत्याशियों में से कई प्रत्याशियों की लोग जमकर आलोचना कर रहे है। यह हाल किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि लगभग सभी पार्टियों का है। लोग सोशल मीडिया पर उनके पुराने मुद्दे उखाड़कर वोट न देने की बात कर रहे है।

पहले हमें ही परेशान किया अब हमसे ही वोट
अगर सोशल मीडिया पर की पोस्ट पर गौर किया जाए तो लोगों का कहना है कि जो अब विधायक बनने के लिए हमारे वोट मांगने आ रहे है। उन्होंने हमारे लिए पहले क्या किया? इस पर कुछ प्रत्याशियों के उदाहरण देते हुए कहा जा रहा है कि यह वही लोग प्रत्याशी बने है। जिन्होंने मदद के नाम पर हमारे साथ बुरा बर्ताव किया। लोगों का कहना है कि अब यदि वह प्रत्याशी उनके दरवाजे पर वोट मांगने आए तो वह भी ठीक उसी तरह से उन्हें जलील करेंगे। जैसे कभी उन्होंने किया था।

समर्थक जमकर कर रहे तारीफ
ऐसा नहीं है कि सोशल मीडिया पर सिर्फ प्रत्याशियों की बुराईयां ही चल रही है। पार्टी और प्रत्याशियों के समर्थक उनकी जमकर तारीफ कर रहे है। हालांकि इस विरोध और पक्ष के बीच महज 10 दिन बाद वोटिंग होनी है। सभी कार्यकर्ता और प्रत्याशी जमकर अपनी तैयारियों में जुटे हुए है। बहराल इसका रिजल्ट अब 10 मार्च को सबके सामने होगा।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, अंश प्रमाण पत्र के नाम पर हो रही वसूली

 

संबंधित समाचार