बहराइच: पलक झपकते ही मोबाइल चोरी कर लेता था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहराइच। मेडकिया गांव निवासी युवक लोगों के घर जाकर बैठता था और पलक झपकते ही वह मोबाइल चोरी कर फरार हो जाता था। पुलिस ने घटनाओं का खुलासा करते हुए युवक को जेल भेज दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया और मेढ़किया पौंडा गांव में एक युवक लोगों के घर जाता। अपनी बातों में …
बहराइच। मेडकिया गांव निवासी युवक लोगों के घर जाकर बैठता था और पलक झपकते ही वह मोबाइल चोरी कर फरार हो जाता था। पुलिस ने घटनाओं का खुलासा करते हुए युवक को जेल भेज दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया और मेढ़किया पौंडा गांव में एक युवक लोगों के घर जाता। अपनी बातों में लोगों को उलझाता।
लोगों का मन इधर उधर होते ही मोबाइल स्विच ऑफ कर जेब में रख लेता। कुछ देर बाद ही वह घर से गायब हो जाता था। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर ने अपराधी को पकड़ने के निर्देश मोतीपुर थानाध्यक्ष को दिया। थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि पड़रिया गांव निवासी चंद्रकेश्वर पुत्र कन्हैया ने गुरुवार को मोबाइल चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।
उप निरीक्षक अखिलेश पांडेय, हेड कांस्टेबल मुलायम यादव और रविशंकर पांडेय की टीम ने बलाई गांव के पास से करीम खां पुत्र अजीज खां निवासी मेढ़किया पौंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से विभिन्न कंपनी के चोरी के आठ मोबाइल बरामद हुए हैं। जिसे पुलिस ने सीज कर दिया है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: पुलिस अधीक्षक ने किया मोतीपुर और मुर्तिहा थाने का औचक निरीक्षण
