बहराइच: कोरोना की बढ़ी रफ्तार, 24 घंटे में मिले 77 नए मरीज
बहराइच। जिले में 24 घंटे में 77 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। कोरोना संक्रमण का दायरा जिले में बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 33 लोग कोरोना पॉजिटिव आए। वहीं गुरुवार को भी 44 लोग पॉजिटिव आए थे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश सिंह ने बताया कि सभी …
बहराइच। जिले में 24 घंटे में 77 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। कोरोना संक्रमण का दायरा जिले में बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 33 लोग कोरोना पॉजिटिव आए। वहीं गुरुवार को भी 44 लोग पॉजिटिव आए थे।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश सिंह ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि 24 घंटे में 130 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। सभी को घर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब मात्र कोरोना संक्रमण के 279 एक्टिव केस रह गए हैं।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, तिलहन की फसल को हुआ नुकसान
