बहराइच: साइकिल से नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे सपा विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विधानसभा चुनाव को लेकर के विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को श्रावस्ती से सपा विधायक असलम राइनी साइकिल से कलेक्ट्रेट नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंचे। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय है। बहराइच के साथ पड़ोसी जनपद गोंडा, श्रावस्ती में 27 फरवरी को …

बहराइच। विधानसभा चुनाव को लेकर के विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को श्रावस्ती से सपा विधायक असलम राइनी साइकिल से कलेक्ट्रेट नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंचे। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय है। बहराइच के साथ पड़ोसी जनपद गोंडा, श्रावस्ती में 27 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए एक फरवरी से विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट में दाखिल कर रहे हैं।

प्रत्याशी अपने नए नए अंदाज में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद श्रावस्ती विधायक व सपा प्रत्याशी असलम राइनी अपने आवाज से कलेक्ट्रेट तक साइकिल से पहुंचे। विधायक के साथ उनके कुछ समर्थक भी पैदल चल रहे थे। इस से सपा प्रत्याशी का हौसला बढ़ता जा रहा था। सपा प्रत्याशी द्वारा साइकिल से कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने जाना लोगों के बीच कोतुहल का विषय बना हुआ है।

सपा में हुए हैं शामिल

श्रावस्ती विधानसभा के विधायक असलम राइनी वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। लेकिन 6 माह पूर्व व लखनऊ में सपा पार्टी में शामिल हो गए थे। इस बार उन्हें सपा ने प्रत्याशी भी बनाया है।

मुख्यमंत्री की तारीफ कर आए थे चर्चा में

श्रावस्ती विधायक असलम राइनी विधानसभा में दो बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर चुके हैं। इसको लेकर भी वह जिले के साथ पड़ोसी जनपदों में चर्चा का विषय बने हुए थे।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: मतदाताओं को लुभाने के लिए देहरादून से पहुंची बीयर की खेप, चढ़ी पुलिस के हत्थे

 

संबंधित समाचार