हरदोई: माल सहित चोरी की गई डीसीएम बरामद, चालक ही निकला चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पुलिस ने दो दिन पूर्व चोरी की गई डीसीएम को माल सहित बरामद कर ली है। पुलिस इसे अपनी सफलता मान रही है। वहीं  चोरी की घटना झूठी साबित हुई और ड्राइवर ने रची थी चोरी की साजिश। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि एक फरवरी को बघौली …

हरदोई। पुलिस ने दो दिन पूर्व चोरी की गई डीसीएम को माल सहित बरामद कर ली है। पुलिस इसे अपनी सफलता मान रही है। वहीं  चोरी की घटना झूठी साबित हुई और ड्राइवर ने रची थी चोरी की साजिश। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि एक फरवरी को बघौली चौकी पर एक व्यक्ति अर्ध बेहोशी की अवस्था में पहुंचा। हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। होश आने पर उसने खुद को डीसीएम चालक बताते हुए डीसीएम माल सहित चोरी होने की बात कही।

घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस टीम को लगा दिया। डीसीएम के ड्राइवर द्वारा बताई गई बातें घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से मेल नहीं खाती दिखी। इस पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की जिस पर ड्राइवर टूट गया। उसने माल सहित डीसीएम गायब करने की बात स्वीकार की तथा उसकी निशानदेही पर पुलिस ने थाना माधौगंज के कंजर पुरवा ग्राम में लूट चोरी गई डीसीएम माल सहित बरामद कर ली।

ड्राइवर छोटेलाल पुत्र मोहन निवासी रहिमला थाना मदनपुर सीतापुर ने पुलिस को बताया गया था कि वह लखनऊ से बरेली आईटीसी कंपनी का माल लादकर ले जा रहा था ।तभी रिलायंस पेट्रोल पंप के पास उसने एक ढाबे पर खाना खाया जिसके बाद उसे बेहोशी आने लगी इस बीच गाड़ी माल सहित वहां पर नहीं थी। डीसीएम में आईटीसी कंपनी के सिगरेट कुरकुरे सहित लगभग 50 लाख रुपए का माल भरा हुआ था।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : गर्भवती पत्नी की हत्या के आरोपी पति को आजीवन कारावास

संबंधित समाचार