बदायूं: प्रेम विवाह के पांच महीने बाद दंपती ने खाया जहर, विवाहिता की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ककराला, अमृत विचार। थाना कादरचौक क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी ने गांव के बाहर जाकर जहर खा लिया। महिला की मौत हो गई जबकि पति का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक है। दोनों एक ही समुदाय और बिरादरी के हैं। पांच महीने पहले ही दोनों का परिवारों की सहमति …

ककराला, अमृत विचार। थाना कादरचौक क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी ने गांव के बाहर जाकर जहर खा लिया। महिला की मौत हो गई जबकि पति का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक है। दोनों एक ही समुदाय और बिरादरी के हैं। पांच महीने पहले ही दोनों का परिवारों की सहमति से प्रेम विवाह हुआ था।

जहर खाने की सूचना पर पुलिस गई पर परिजन ने मौत की जानकारी न देकर शव दफना दिया। एक गांव में पांच महीने पहले एक ही समुदाय के युवक-युवती ने प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों ने उस समय अपने परिवारों पर शादी करने का दबाव बनाया था। प्रेमी युगल को लेकर गांव में पंचायत भी जुड़ी थी।

एक ही बिरादरी के होने पर भी युवक पक्ष के लोग निकाह के लिए तैयार नहीं थे। तो युवती ने डायल 112 को फोन करके बुला लिया। जिसके बाद दोनों की शादी का फैसला लिया गया। युवती के परिवार वालों ने निकाह तो कराया पर संबंध पूरी तरह से तोड़ लिए थे। युवती तब से अपनी ससुराल में रह रही थी।

शादी के दौरान दोनों में गहरा प्यार कुछ ही महीनों में तकरार व मारपीट में बदल गया। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत युवती के परिवार से की लेकिन उन्होंने हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया। बुधवार की रात दोनों गांव के बाहर जहर खा लिया। जिसमें युवती की मौत हो गई जबकि युवक को एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस को बिना सूचना दिए परिजनों ने युवती के शव को दफन कर दिया।

ये भी पढ़ें-

बिजनौर : वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, साथी घायल

संबंधित समाचार