रामपुर: टांडा में अनियंत्रित ईको वैन पलटी, पांच की मौत
रामपुर,अमृत विचार। टांडा में अनियंत्रित होकर ईको वैन पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि, चालक गंभीर रूप से घायल है। घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. संसार सिंह समेत सीओ पहुंच गए …
रामपुर,अमृत विचार। टांडा में अनियंत्रित होकर ईको वैन पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि, चालक गंभीर रूप से घायल है। घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. संसार सिंह समेत सीओ पहुंच गए और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर मृतकों के परिजन भी दौड़ पड़े हैं।
जिला मुरादाबाद के थाना मझोला के जयंतीपुर निवासी पूरन दिवाकर ने अपनी बेटी गीता की शादी उत्तराखंड के थाना बाजपुर क्षेत्र के सुल्तानपुर पट्टी निवासी कन्हैया दिवाकर के बेटे से तय की थी। शुक्रवार को पूरन दिवाकर अपने रिश्तेदार विनोद दिवाकर, मुकेश वर्मा, देवेंद्र सिंह और परमवीर सिंह के साथ मोहल्ले के रहने वाले हरेंद्र सिंह की गाड़ी से सुल्तानपुर पट्टी लगुन चढ़ाने गए थे।
लगुन चढ़ाकर लौटते समय रात करीब आठ बजे सीकमपुर चौराहे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद कार में सवार लोगों ने चीख-पुकार मचानी शुरू कर दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कार का दरवाजा उखाड़कर कार में बैठे लोगों को बाहर निकाला लेकिन, तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी।
जबकि, चालक घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टांडा थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि, चालक घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें-
बरेली: शांतिपूर्ण मतदान को 29 पर लगी गैंगस्टर, 138 हुए जिला बदर
