UP Election 2022: आज गोरखपुर में डोर टू डोर कैंपेन कर रहे योगी, सिख समुदाय के बीच पहुंचे सीएम…
गोरखपुर। विधानसभा चुनावों के चलते सभी पार्टियों के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सभी जमकर जनसभाएं और चुनावी प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच प्रचार योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं। जिले में आज योगी आदित्यनाथ घर घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। सिख वोट बैंक पर …
गोरखपुर। विधानसभा चुनावों के चलते सभी पार्टियों के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सभी जमकर जनसभाएं और चुनावी प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच प्रचार योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं।
जिले में आज योगी आदित्यनाथ घर घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। सिख वोट बैंक पर भी बीजेपी की नजर है। यही वजह है कि योगी अपने डोर-टू-डोर कैंपेन में सबसे पहले सिख समुदाय के बीच पहुंचे, उनसे मिले, बात किया और उनके घर नाश्ता-पानी भी किया। सिख समुदाय के लोगों ने भी दिल खोल कर सीएम का स्वागत किया। इसके बाद योगी का गुरुद्वारा जाने का भी कार्यक्रम है।
इसके अलावा सीएम योगी आज मुज़फ्फरनगर और शामली के दौरे पर रहेंगे। सीएम शामली और थाना भवन में जन सभा करेंगे तो उसके बाद मुज़फ्फरनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ चरथावल और पुरकाजी विधानसभा में भी सभा को संबोधित करेंगे।
पढ़ें- UP Election 2022: सहारनपुर में चुनावी जनसभा संबोधित करेंगी मायावती
