चुनाव आयोग ने बढ़ाई सख्ती, मतदाताओं को लुभाने के लिए नहीं चल पाएंगे कोई पैतरे, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। चुनाव में मतदाताओं को कोई रुपया, शराब और साड़ी, कपड़ों का वितरण न हो सके, इसे लेकर चुनाव आयोग ने सख्ती बढ़ा दी है। कोई भी हवाला के तहत भी सामान नहीं ला सकेगा। केंद्रीय माल एवं सेवाकर विभाग ने इस बार ऐसे गोदाम व मकानों पर अपनी निगाह पैनी कर दी है। जहां …

रायबरेली। चुनाव में मतदाताओं को कोई रुपया, शराब और साड़ी, कपड़ों का वितरण न हो सके, इसे लेकर चुनाव आयोग ने सख्ती बढ़ा दी है। कोई भी हवाला के तहत भी सामान नहीं ला सकेगा।

केंद्रीय माल एवं सेवाकर विभाग ने इस बार ऐसे गोदाम व मकानों पर अपनी निगाह पैनी कर दी है। जहां मतदाताओं को लुभाने के लिए हवाला के तहत लाई गई भारतीय करेंसी, सोना, चांदी, शराब,साड़ी, घड़ी सहित दूसरे सामान जुटाए जाने की संभावना है।

चुनाव में सियासतदान अपने तरीके से मतदाताओं को पक्ष में करने के पैंतरे अपनाते हैं। ऐसे में आयकर विभाग भी सतर्क हो गया है और उसकी निगाह हवाला के तहत आने वाली सामानों पर लग गई हैं।

चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस, प्रशासन के साथ ही इस बार केंद्रीय माल एवं सेवाकर विभाग भी इस पर ऐसे लोगों पर पैनी निगाह रख रहा है। इसके लिए सहायक आयुक्त के साथ  पांच अधीक्षक, छह निरीक्षक व पांच अन्य कर्मचारियों की टीम निगरानी में लगी हुई है।

सड़कों पर नाकेबंदी कर टीम कर रही जांच

गोदाम, दुकान ही नहीं केंद्रीय माल एवं सेवाकर विभाग की टीम सड़क पर भी नाकेबंदी कर जांच करेगी। कोई भी व्यक्ति ऐसे लोगों की शिकायत भी विभाग के नंबर 0535-2979811 व 9170918001 पर की जा सकती है। विभाग शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान को गुप्त रखते हुए कार्रवाई करेगा।

केंद्रीय माल एवं सेवाकर विभाग का रायबरेली जिले के साथ अमेठी व फतेहपुर जिले के शहरी व ग्रामीण इलाके पर नजर है। टीम जिले के अंदर व बाहर से आने वाली शराब, खास किस्म की घड़ी, साड़ी, सोना, चांदी व पैसों की निगरानी के लिए टीमों को लगा रखी है।

चुनाव में मतदाताओं को लुभाने वालों पर हमारी पैनी नजर है। सड़क से लेकर दुकान व गोदाम तक पर विभाग की निगाह है। हवाला के तहत पैसा लाने वालों के साथ ही चुनाव में वितरण के लिए खास किस्म के सामान को जुटाने वालों पर इस बार सख्त कार्रवाई होगी। -एसके सरोज, सहायक आयुक्त, केंद्रीय जीएसटी मंडल रायबरेली

पढ़ें- कानपुर: मेडिकल छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित, सोमवार तक मांगी गई आपत्तियां

संबंधित समाचार