मुरादाबाद : निकाह का झांसा देकर किया दुराचार, कराया गर्भपात
मुरादाबाद, अमृत विचार। निकाह का झांसा देकर सऊदी अरब में नौकरी करने वाले युवक ने युवती के साथ दुराचार किया। इस दौरान जब युवती गर्भवती हो गई तो जबरन उसका गर्भपात करा दिया। युवती ने निकाह करने का दवाब डाला तो आरोपी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर घर में घुसकर हमला कर दिया। शोर-शराबा …
मुरादाबाद, अमृत विचार। निकाह का झांसा देकर सऊदी अरब में नौकरी करने वाले युवक ने युवती के साथ दुराचार किया। इस दौरान जब युवती गर्भवती हो गई तो जबरन उसका गर्भपात करा दिया। युवती ने निकाह करने का दवाब डाला तो आरोपी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर घर में घुसकर हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह से उसे बचाया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने डिलारी थाना पुलिस से इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है।
डिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम सलेम सराय में रहने वाली एक युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। युवती का कहना था कि उसके गांव में रहने वाला एक युवक सऊदी अरब में नौकरी करता है। कुछ माह से वह अपने घर आया है। युवती के अनुसार युवक ने उससे कई बार निकाह करने की बात कही। बात करने के लिए फोन भी खरीद कर दिया। आरोप है कि उसने निकाह की बात करने के लिए उसे घर बुलाया और झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद कई बार निकाह का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई, इसकी जानकारी युवक को दी तो जबरन गर्भपात करा दिया।
युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दवाब बनाया। जिस पर युवक के परिजन दिसंबर में निकाह करने के लिए तैयार हो गए लेकिन बाद में मुकर गए। दवाब देने पर युवक ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर युवती के घर पर हमला बोल दिया और सभी के साथ मारपीट की। युवती के अनुसार आरोपी अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में डिलारी थाने में शिकायत भी की लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। एसएसपी ने इस पूरे प्रकरण में डिलारी थाना पुलिस से आख्या तलब की है।
ये भी पढ़ें : बिरयानी विक्रेता ने महिला को बुरी नीयत से दबोचा, घर के सामने कीचड़ डालने का किया था विरोध
